गोपेश्वर। चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस साल शीतकाल के लिए 17 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित हरीश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को कार्तिक संक्रांति पर्व पर शाम 7 बजकर 47 मिनट पर सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के साथ ही मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वहीं रात 8 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।जबकि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे श्री रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली मंदिर से प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए डुमक गांव पहुंचेगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में विराजमान हो जाएगी।
पूरे शीतकाल में गोपीनाथ मंदिरा में भगवान रुद्रनाथ भक्तों को दर्शन देंगे यही उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी।

