आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के आदेश को दिख रहा असर, उधमसिंह नगर में अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी…

ख़बर शेयर करें

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के सख्त निर्देशों के बाद अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान अब जमीन पर पूरी तरह असरदार नजर आने लगा है। शनिवार को ऊधम सिंह नगर में विभागीय टीमों ने अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने का दावा किया। कार्रवाई के दौरान 7 अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त करने के साथ करीब 25 हजार किलो लहन नष्ट किया गया, जबकि कुल 341 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। काशीपुर क्षेत्र के कालियावाला में काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने दबिश दी। यहां से 31 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इसी क्रम में बाजपुर क्षेत्र के मसीत, कुईखेड़ी और जनता फार्म में आबकारी टीमों ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। टीम ने अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही 7 भट्टियों को मौके पर नष्ट किया। करीब 25,000 किलो लहन भी मौके पर नष्ट किया गया। इसके अलावा 310 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए अभियोग दर्ज किया गया। जनता फार्म से कुलवंत कौर को गिरफ्तार किया गया।लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा। आबकारी आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद ऊधम सिंह नगर में जिस तरह लगातार कार्रवाई सामने आ रही है, उससे साफ है कि विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है।