देहरादून में बीमारियों का डबल अटैक: स्वाइन फ्लू के 27 और डेंगू के 9 नए केस आए सामने, प्रशासन अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून में बीमारियों का डबल अटैक: स्वाइन फ्लू के 27 और डेंगू के 9 नए केस आए सामने, प्रशासन अलर्टउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदलते मौसम के साथ संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के 27 और डेंगू के 9 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद स्वाइन फ्लू के 16 और डेंगू के 5 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: श्रीनगर की हवा में घुला जहर, धरातलीय ओजोन का स्तर 880 के पार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि डेंगू के 9 नए मामलों में से 3 देहरादून और 6 अन्य जनपदों के मरीज हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल केस बढ़कर 180 पहुंच गए हैं। वहीं, स्वाइन फ्लू के 27 नए मरीजों में से 21 देहरादून और 6 बाहरी जिलों के हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 533 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 85 एक्टिव मामलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: औली में भारत-अमेरिका के जांबाज कर रहे काउंटर-टेरर ड्रिल का युद्ध अभ्यास

बीमारियों के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मैदानी स्तर पर अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को 14,553 घरों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 71,289 पानी के कंटेनरों को जांचा गया, जिनमें से 339 जगह खतरनाक मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तर-पश्चिम भारत में बदला मौसम: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

विभाग अब तक जिले भर में करीब 9.91 लाख घरों और 61.58 लाख कंटेनरों की जांच पूरी कर चुका है। इस बीच चिकनगुनिया के भी 2 नए केस मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 95 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को जलजमाव न होने देने और किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करने की सलाह दी है।