‘अंकिता हमारी बेटी, न्याय दिलाने को पहले दिन से प्रतिबद्ध’, अंकिता हत्याकांड पर CM धामी का विपक्ष को करारा जवाब

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण पर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अंकिता हमारी भी बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार पहले दिन से पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले पर राजनीति करने के बजाय सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने मामले की कानूनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि अंकिता हत्याकांड में तीनों दोषियों को निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा इसी साल अगस्त में हाईकोर्ट ने भी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। उन्होंने याद दिलाया कि परिजनों की मांग पर ही सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी, जिसके बाद सीबीआई ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी

यह भी पढ़ें -  'PM के जन्मदिन पर जनता को दिया यह तोहफा': UPI अतिरिक्त चार्ज पर गोदियाल का तीखा तंज

कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं में देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का सामर्थ्य नहीं है, इसलिए वे दिल्ली भाग रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि दिल्ली से शीर्ष नेताओं को दून बुलाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई भी आए, राज्य सरकार तथ्यों और आंकड़ों के साथ हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है

यह भी पढ़ें -  'कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड?' 18 सितंबर को 140 छात्रों से संवाद करेंगे CM धामी, IAS अफसर भी सुनेंगे विजन

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विवाद में कांग्रेस की पोल पहले ही खुल चुकी है। इसके बाद UIIDB को 7 हजार बीघा जमीन देने का झूठा दावा किया गया, जबकि बोर्ड को 45 एकड़ जमीन भी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें -  "ED भाई साहब हों या कोई भाई साहब हों...आइए। मेरे 3 साल के कार्यकाल की कर लें जांच", हरीश रावत का ED को खुला चैलेंज

बिजली और पावर प्लांट के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के ‘गैस करार’ की वजह से आज प्रदेश को 31 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कोयला आधारित प्लांट पर भी कांग्रेस का झूठ पकड़ा जा चुका है और भाजपा सरकार ने हर फैसले में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखा है