चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से: BKTC अध्यक्ष ने CM धामी को सौंपी तैयारियों की रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री को मानसून के दौरान यात्रा के सफल संचालन और आगामी व्यवस्थाओं की रिपोर्ट सौंपी गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि मानसून की चुनौतियों के बावजूद चारों धामों में यात्रा सुचारु रूप से जारी रही। आगामी 15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण विधिवत शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या में और बड़े उछाल की उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: दून-नैनीताल समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 108 सड़कें बंद

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं के आंकड़ों की बात करें तो बदरीनाथ धाम में 16,86,438 और केदारनाथ धाम में 14,75,679 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जिससे दोनों धामों को मिलाकर कुल दर्शनार्थियों की संख्या 31,62,117 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: हरीश रावत का भाजपा पर तंज, बोले-'अपनी अशुद्ध मानसिकता को धोए पार्टी'

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यात्रा समापन में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, जिससे कुल तीर्थयात्रियों का आंकड़ा नया कीर्तिमान बना सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 3 घंटे में मूसलाधार बारिश के आसार, केदारनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, यात्रा रुकी

बैठक में मानसून समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad