करंट से झुलसे युवक के हाथ कटे, यूपीसीएल के अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, लेकिन बड़ा सवाल परिवार कैसे पलेगा !

ख़बर शेयर करें

देहरादून: झूलती हाईटेशन की तारों के करंट ने वाहन चालक को बिना हाथों का अपाहिज बना दिया..बावजूद इसके बिजली विभाग ने अपनी गलती नहीं मानी, लिहजा पीड़ित ने माननीय अदालत से इंसाफ की गुहार लगाई ..माननीय न्यायालय ने आदेश दिया और उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बेपटरी हो गई है, अब वह दूसरों के रहमोकरम की मोहताज हो गई है।

दरअसल यह घटना 23 अक्टूबर 2023 की है। रुद्रप्रयाग जिले के त्यूखर गांव के निवासी पिंकू लाल जो पेशे से वाहन चालक थे देहरादून में रिस्पना से कारगी चौक वाहन से सामान छोड़ने गए लेकिन जैसे ही उन्होने उतरने के लिए वाहन का दरवाजा खोला. मानकों का माखौल उड़ाती बेतरतीब झूलती 33 केवी हाइटेंशन की करंट भरी तारों की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।.देहरादून से दिल्ली तक इलाज चला..लेकिन जान बचाने के लिए पिंकू के हाथ काटने पड़े आज वाहन चालक को अपनी जिंदगी चलाने के लिए दूसरों के सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस कोर्ट का समन, 3 सितंबर को पेशी

पिंकू लाल हमेशा के लिए विकलांग हो गया है ..उनकी विकलांगता ने उनके परिवार के चारों तरफ मुफलिसी बिखेर दी है..1500 रुपए की दिव्यांग पेंशन और सरकारी राशन के भरोसे सात लोगों का जीवन घिसट रहा है..तीन बेटियां और दो बेटे सरकारी स्कूल में तालीम ले रहे हैं उनकी मामूली फीस जुटाना भी पिंकू के लिए भारी हो गया है दाल चीनी तेल साबुन की तो बात ही छोड़िए। जो जमा पूंजी थी वो अस्पताल के चक्कर और इलाज में स्वाह हो गई। यूपीसीएल के तत्कालीन एमडी के खिलाफ कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने के आदेश हो गए हैं। पटेलनगर पुलिस जांच पड़ताल की बात कर रही है..बहरहाल सवाल ये है कि जो शख्स कभी अपने स्वाभिमान के साथ अपने पेशे के जरिए अपने परिवार का लालन पालन करता था आज बेबस और मजबूर हो गया है.!

यह भी पढ़ें -  शराब पर प्रतिबंध नहीं लेकिन सचिवालय में शराब पर सवाल तो बनता है.....सचिवालय में मिली बीयर की खाली केन, क्या यही है सरकारी कार्यसंस्कृति ?

ऐसे में जरूरत है लोककल्याणकारी सरकार और समाज के समृद्ध और दयावान तबके को मदद के लिए आगे आने की ताकि पिंकू लाल का परिवार आसानी से गुजर-बसर कर सके। किसी के गुनाह की सजा किसी को भुगतनी पड़ रही है..जरा सोचिए 1500 रुपए में पिंकू के सात सदस्यीय परिवार की जरूरतें कैसी पूरी होती होंगी। समाचा4U की आप से गुजारिश है पीड़ित की कुछ मदद कर सकते हो तो जरूर कीजिए , खबर को शेयर कीजिए क्या पता रहमदिल सरकार पिंकू लाल की खैर-खबर ले ले

यह भी पढ़ें -  Dehradun: धौलास योजना में 232 EWS परिवारों को मिले PMAY फ्लैट्स, MDDA की डिजिटल लॉटरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad