मान गई टाटा मोटर्स-खुश हुआ उत्तराखंड रोडवेज

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद टाटा मोटर्स पुरानी दरों पर ही रोडवेज को 59 नई बसें उपलब्ध कराने पर सहमत हो गई है। इससे राज्य में नई बसों के बेड़े को जल्द मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज ने कुछ समय पहले पर्वतीय और मैदानी मार्गों के लिए नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू की थी। टेंडर में टाटा का चयन हुआ था, लेकिन बढ़ती लागत और वैश्विक परिस्थितियों के कारण कंपनी ने बाद में कीमत बढ़ाने की मांग की। इस पर रोडवेज प्रबंधन और कंपनी के बीच कई दौर की बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election: हॉट सीट चकराता पर चुनावी सरगर्मी तेज, क्या प्रीतम का किला भेद खिल पाएगा कमल?

अब सहमति बनने के बाद तय हुआ है कि 59 नई बसें दिवाली से पहले रोडवेज के बेड़े में शामिल कर ली जाएंगी। इन बसों के आने से खासकर पर्वतीय रूटों पर परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व आरामदायक सफर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में SIR सुनवाई की तारीख बढ़ी, 28 सितंबर तक होगी सुनवाई, 3 अक्टूबर को आएगी नई वोटर लिस्ट

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नई बसों के शामिल होने से पुराने वाहनों पर निर्भरता कम होगी, संचालन क्षमता बढ़ेगी और राज्य के दूरस्थ इलाकों में भी बस सेवाओं में सुधार आएगा। यात्रियों को समय पर और बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।