देहरादून में एंजेल चकमा हत्याकांड अपडेट -नेपाल में छिपा है मुख्य आरोपी यज्ञराज,रेड कॉर्नर नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून के सेलाकुई में हुए तकरीबन 8 महीने पहले हुए एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है। छात्र की क्रूर हत्या का आरोपी यज्ञराज अवस्थी इस मामले में फरार चल रहा है, उसे भारत लाने के लिए अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। हलांकि दून पुलिस इससे पहले उसके खिलाफ 1 लाख रुपये के इनाम का ऐलान कर चुकी है।

गौरतलब है कि 9 दिसंबर 2025 को देहरादून के सेलाकुई इलाके की एक शराब की दुकान के बाहर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी झड़प में त्रिपुरा के निवासी और देहरादून में तालीम ले रहे छात्र एंजेल चकमा पर धारदार हथियार से हमला हुआ। एंजेल के भाई माइकल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Haldwani: बिना मान्यता चल रही अवैध बाल संस्था का पर्दाफाश, मिशनरी फंडिंग पर उठे गंभीर सवाल

जांच में सामने आया कि इस घटना में 6 लोग शामिल थे। पुलिस ने दो नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिनमें दो नबालिग आरोपियो को किशोर न्याय बोर्ड से जमानत मिल चुकी है। लेकिन मुख्य हमलावर यज्ञराज अवस्थी घटना के बाद नेपाल भाग गया। पुलिस ने बॉर्डर पर कई दबिशें दीं, लेकिन वो हाथ नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था ताकि उसकी लोकेशन पता चल सके।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 13 गुलदार व 3 भालुओं को मौत की सजा, 10 साल में हुईं 327 मौतें

लेकिन कुछ तकनीकी आपत्तियों के चलते पुलिस से आरोपी की भूमिका, मंशा और केस का का विस्तृत ब्योरा मांगा गया। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पुलिस को अब इंटरपोल की मदद लेने में आसानी हो गई है । माना जा रहा है कि अब चकमा एंजेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी को नेपाल से प्रत्यार्पण कर भारत लाने में आसानी हो जाएगी। इधर देहरादून के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा है कि शिक्षा नगरी की छवि खराब नहीं होने दी जाएगी। फरार आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Nainital: कुमाऊँ यूनिवर्सिटी में 'CDS बिपिन रावत फार्मेसी ब्लॉक' का लोकार्पण, रिसर्च को मिलेगी नई उड़ान

17 दिन अस्पताल में मौत से जंग लड़ते हुए आखिरकार एंजेल जिंदगी हार गया और उसकी मौत के बाद उसका छोटा भाई माइकल भी पढ़ाई छोड़कर त्रिपुरा लौट गया था। एंजल चकमा दून के एक निजी कॉलेज मे एमबीए की तालीम ले रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad