उत्तराखंड: प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार देवभूमि आएंगे राम माधव, संगठन बैठकों की करेंगे समीक्षा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी आगामी 2 और 3 अक्टूबर को अपने पहले उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून में जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान नवनियुक्त प्रभारी संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इस एक माह लंबे अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता प्रतिदिन सामाजिक मिलन, स्कूलों में प्रतियोगिताएं और विभिन्न जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  कुंजापुरी मेला विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान: कहा- 'मैं खुद गायक मीका सिंह और दलेर मेहंदी से बातचीत करूंगा'

संगठन के आगामी बड़े कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के रूप में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता एकजुट होकर सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिना असलहे के खूंखार जानवरों से भिड़ेंगेके वनकर्मी, मिलेगी इजरायली 'क्रॉव मागा' ट्रेनिंग

2 और 3 अक्टूबर को नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अपने प्रवास के दौरान दोनों नेता राज्य में चल रहे अभियानों की समीक्षा करेंगे और आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को अंतिम रूप देंगे।

यह भी पढ़ें -  मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: SIT आज कोर्ट के जरिए फोरेंसिक लैब भेजेगी ऑडियो, साहू अब भी फरार

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला व मंडल इकाइयों को सेवा संकल्प अभियान के तहत तय कार्यक्रमों को पूरी मुस्तैदी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की संभावना है।