जब मुन्यारी में परगनाधिकारी के कार्यालय परिसर में गूंजे ढोल दमांऊ और रणसिंघा के स्वर

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ के सीमान्त क्षेत्र मुनस्यारी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। 26 साल से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात नहीं सुधरे। आश्वासनो से काम चल रहा है। सरकार वादा करती है और जनता विश्वास लेकिन हालात जस के तस रहते हैं । हालात नहीं सुधरते और अवाम को इलाज के लिए मीलों-मील का सफर करना पड़ता है।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मे जनता अपनी सात सूत्रीय मांगों के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में परगनाधिकारी के दफ्तर पहुंचा। जनता ने अपनी जिंदगी से जुड़ी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। दरअसल मुनस्यारी विकासखंड की तकरीबन 50 हजार से ज्यादा आबादी की स्वास्थ्य सेवा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुन्यारी ही प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा है।

यह भी पढ़ें -  रामपुर तिराहा गोलीकांड बरसी: सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, की कई बड़ी घोषणाएं

लेकिन सामुदायिक केंद्र का ये हाल है कि यहां पर कोई भी महिला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। साथ ही साथ अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी सहूलियत भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं मुंस्यारी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तय मानकों को भी पूरा नहीं करता। नतीजा ये होता है कि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए करीब 130 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ ले जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मदरसा बोर्ड भंग होने के 3 महीने बाद भी नहीं तैयार हुआ प्राधिकरण का ढांचा

जाहिर सी बात है जब जिंदगी का सवाल हो तो जनता कुछ भी कर गुजरती है। लिहाजा मुंस्यारी की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए निकाले गए जलूस में बड़ी तादाद में मातृशक्ति शामिल हुई । बहरहाल अब देखना ये है कि जिस उत्तराखंड राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हों उस राज्य में उत्तराखड की सरकार मुंस्यारी के इस दर्द पर कौन सा मरहम लगाती है। हालांकि मुंस्यारी की जनता ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो बड़ा जनान्दोलन धरना प्रदर्शन के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: मसूरी से कैंची धाम तक लगा भीषण जाम

ढोल नंगाड़े के साथ जनता का SDM कार्यालय कूच, आप भी देखिए