देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में उत्तराखंड समेत 18 राज्यों के प्रतिभागी शिरकत करेंगे। फेस्टिवल में शिरकत करने वाले राज्यों के प्रतिभागी अपने राज्य के व्यंजन और हस्तशिल्प के हुनर को स्टॉल के जरिए पेश करेंगे।
इस फूड फेस्टिवल में शिरकत करने वाले राज्य उत्तराखंड के व्यंजन और हस्तशिल्प से परिचित होंगे जबकि उत्तराखंडी जनता दूसरे राज्यों की भोजन संस्कृति और स्वाद से परिचित होगी। इस मेले में तकरीबन डेढ़ दर्जन राज्यों के महिला समूह अपने हस्त शिल्प के हुनर और पाक कला का नमूना पेश करेंगी। फेस्टिवल का उद्देश्य महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना, उत्पादों की पहचान बढ़ाना और स्वरोजगार को मजबूत करना है।
बहरहाल केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस फूड मेले में आप सभी आमांत्रित हैं। बताया जा रहा है कि पार्किंग निशुल्क रहेगी ताकि अधिक से अधिक संख्या में व्यंजन और हस्तशिल्प के कद्रदान फेस्टिवल में पहुंच सकें और दूसरे राज्यों की पाक कला और हस्तशिल्प का दीदार कर सकें। साथ ही साथ कुछ हस्तशिल्प खरीदें कुछ व्यंजनो का लुत्फ लें और महिला सशक्तिकरण में आपना योगदान दे सकें।

