सितारगंज एक फूल की माला हैं !इसे हमने सजाकर और बचाकर रखना है- सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

सितारगंज- पंजाबी समुदाय की ऊर्जा और उनकी संस्कृति की झलक देखकर मन खुश हो गया। हमारे देश की यही तो खूबसूरती है – अनेकता में एकता। ये बात अपने फेसबुक पेज पर लिखी है उत्तराखंड के कौशल, गन्ना विकास और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने।

दरअसल सौरभ बहुगुणा सितारगंज में ‘उत्तरांचल पंजाबी महासभा’ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । कार्यक्रम मे कैबिनेट मंत्री ने महासभा के पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कैबिनेट मंत्री का पंजाबी समुदाय ने जोरदार स्वागत किया लिहाजा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोशल मीडिया में समारोह की तस्वीरें अपलोड करते हुए लिखा मुझे इतना प्यार और सम्मान देने के लिए महासभा के सभी पदाधिकारियों और सितारगंज की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी के साथ बिताए ये पल हमेशा खास होते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पीक सीजन के चलते रोडवेज कर्मियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक, बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुचे मंत्री के पहुंचने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने ढ़ोल नगाडो के साथ उनका स्वागत किया और कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। इसके बाद पंजाबी महासभा ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,ब्लाक प्रमुख उपकार सिंह बल को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कुमाऊं में दूषित पानी से मौतों के बाद सरकार का बड़ा कदम, हल्द्वानी में खुलेगी वाटर टेस्टिंग लैब

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाबी संस्कृति के रंग में सरोबार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी देखी गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा , मै हर पल सर्व समाज के साथ खड़ा हूं और पंजाबी समाज ने मेरा हमेशा समर्थन किया है, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि, सर्व समाज को साथ लेकर चलना हैं। सितारगंज एक फूल की माला हैं इसे हमने यूं ही संजोकर और बचाकर रखना है