Uttarakhand: उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन का 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस प्रवास के दौरान वे देहरादून और मसूरी में भारतीय वन सेवा तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए देहरादून पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारू रखने और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।

उपराष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति के इस प्रवास को लेकर पुलिस-प्रशासन ने दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

यह भी पढ़ें -  BJP Ticket Allocation: ग्राउंड रिपोर्ट होगी सर्वोपरि, मंडल अध्यक्ष तय करेंगे कौन होगा प्रत्याशी..

VVIP दौरे के लिए प्रमुख रूट डायवर्जन प्लान

वीवीआईपी दौरे को देखते हुए देहरादून पुलिस प्रशासन द्वारा जारी प्रमुख रूट डायवर्जन प्लान के तहत ऋषिकेश से देहरादून या मसूरी की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी, भोगपुर, थानों, 06 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होते हुए शहर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटी पार्क व साईं मंदिर मार्ग से भेजा जाएगा।

वहीं हरिद्वार से देहरादून अथवा मसूरी जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक व दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर में प्रवेश कराया जाएगा और मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट व अनारवाला मार्ग से आगे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2027: हैट्रिक की तैयारी में भाजपा, 3 जिलों के जनप्रतिनिधियों संग CM धामी की महाबैठक

इसके विपरीत देहरादून शहर से हरिद्वार व ऋषिकेश की तरफ जाने वाले वाहनों की निकासी कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होकर होगी। इसके अतिरिक्त मसूरी से हरिद्वार तथा ऋषिकेश की ओर जाने वाले ट्रैफिक को जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, सांई मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग व थानो रोड के रास्ते रवाना किया जाएगा।

शहर के आंतरिक मार्गों से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था की गई है, जिसके तहत ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन सर्वे चौक-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से होकर गुजरेंगे, जबकि घंटाघर व हाथीबड़कला से जाने वाले वाहन कैनाल रोड व काठ बंगला पुल मार्ग का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: टनल में फंसे 2 लोगों की तलाश तेज, NDRF-SDRF की युद्धस्तर पर जांच शुरू

पुलिस द्वारा बनाए गए 12 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट्स

ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए भोगपुर तिराहा, भानियावाला फ्लाई ओवर, दूधली रोड (डोईवाला), कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, साईं मंदिर (राजपुर रोड), दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा, साईं मंदिर तिराहा और कुठालगेट तिराहा पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से रूट प्लान देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad