Viral News: ‘CJP’ के बाद अब इंस्टा पर छाई ‘Dimagi Naxal Janta Party’, 3 दिन में जुड़े 4.92 लाख फ़ॉलोअर्स

ख़बर शेयर करें

देहरादून। सुप्रीम कोर्ट ने बेरोजगार को कॉकरोच कहा तो नाराज नौजवानों ने “मैं भी कॉकरोच” कहते- कहते पहले सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बना दी। देशभर के नौजवानो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धड़ाधड़ काकरोच जनता पार्टी के पेज को लाइक और फॉलो करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते सीजेपी के करोड़ों फॉलोवर्स बन गए । इस CJP को जेन जी और जेन अल्फा ने जोरदार समर्थन दिया।

नए खून और नए जोश ने सीजेपी की आवाज को हुंकार में बदल दिया और जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर वो काम कर दिया जिसका किसी को अंदाज भी नहीं था। सोशल मीडिया को बारूद और स्मार्टफोन को हथियार बनाते हुए CJP के बैनर तले इतने मीम,नारे और पोस्टर दागे गए कि सत्ता को अपनी बुनियाद हिलती हुई दिखने लगी और नतीजा सबके सामने है शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होकर ही रहा।

यह भी पढ़ें -  चारधाम पुनर्निर्माण: मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर अनधिकृत निर्माण पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, शासनादेश के निर्देश

अभी जनता CJP के खुमार से उतरी नहीं थी कि जश्ने आजादी के दिन देश के पीएम ने दिमागी नक्सल शब्द गढ़ दिया। इस शब्द को भी एक तबके ने दिल पर ले लिया और ठीक CJP के अंदाज और तर्ज पर दिमागी नक्सल पार्टी का ऐलान कर दिया, यानि सोशल मीडिया पर 15अगस्त को पीएम ने शब्द दिया दिमागी नक्सल और उसके अगले दिन यानि 16 अगस्त रविवार को इंस्टाग्राम पर दिमागी नक्सल पार्टी ने धूम मचा दी।

यह भी पढ़ें -  आयुर्वेद दिवस: CM धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा, बोले- 'उत्तराखंड बनेगा ग्लोबल वेलनेस हब'

आज आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर महज तीन दिन के भीतर ‘Dimagi Naxal Janta Party’ के सोशल मीडिया पेज पर पौने पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। बहरहाल सोशल मीडिया पर इन दिनों अजीबोगरीब नामों वाली पार्टियां लोगों का न केवल ध्यान खींच रही हैं। बल्कि देखने वाले उन्हें लाइक और खुद-ब-खुद फॉलो कर रहे हैं लिहाजा Instagram पर ‘Dimagi Naxal Janta Party’ नाम का पेज तेजी से वायरल होने लगा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नरेश बंसल के बाद कौन जाएगा राज्यसभा? भाजपा में दिल्ली से लेकर दून तक लॉबिंग तेज, तीरथ और प्रेमचंद रेस में आगे!

वॉयरल पेज पर नक्सल पार्टी के पोस्टर में दिमाग पर चश्मा और तिरंगे से बना चेहरा नजर आ रहा है, साथ ही लिखा है-“Ideas, Freedom, Nation First”… बहरहाल पेज की चर्चा मीडिया मे होने लगी है जबकि सियासी गलियारे में भी खलबली मच गई है। क्योंकि परंपरागत सियासी पार्टियां कॉकरोच का जलवा देख चुकी हैं लिहाजा दिमागी नक्सल पार्टी से डरी सहमी हैं। हालांकि दिमागी नक्सल पार्टी ने अभी अपना नकाब नहीं हटाया है लेकिन उसके लोगो, पोस्टर और नाम की चर्चा जबरदस्त तरीके से हो रही है।