राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में उत्तराखंड STF का बड़ा एक्शन, गदरपुर के बाद रामपुर का युवक हिरासत में, मोबाइल जब्त

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर के गदरपुर से कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त सलाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल टास्क फोर्स ने अपनी जांच और घेराबंदी तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक अन्य युवक को उठाकर उससे गोपनीय ढंग से 10 घंटे से अधिक समय तक कड़ी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -  गंगा, कावेरी और गोदावरी में बढ़ी 'नदी की लू', तेजी से घट रहा है ऑक्सीजन का स्तर

हालांकि, कोई पुख्ता सबूत न मिलने के कारण फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है, लेकिन उसका मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि सलाउद्दीन व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़कर उन्हें जिहादी मानसिकता और कट्टरपंथ की ओर धकेलने का प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहिसाब बढ़ते आवारा कुत्तों से मिलेगी राहत, शुरू होगा टीकाकरण अभियान

चौंकाने वाली बात यह भी है कि सलाउद्दीन का नेटवर्क तेलंगाना में बैठे कुछ आकाओं से जुड़ा था, जिनके इशारे पर वह क्षेत्र और बाहरी राज्यों के युवाओं का ब्रेन वॉश कर रहा था। उसके मोबाइल से कट्टरपंथ से संबंधित कई अहम साक्ष्य मिले हैं, और अब दोनों आरोपियों के मोबाइल की फोरेंसिक जांच से यह पता लगाया जाएगा कि कौन सी चैट डिलीट की गई है और इनके तार किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कट्टरपंथ और जिहाद को बढ़ावा देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में राशन कार्ड के लिए बदलेंगे आय के मानक, अपात्रों और बेईमानों पर होगी सख्त कार्रवाई
Ad Ad Ad