सर्वे के बाद टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना की DPR हुई तैयार, CM धामी ने की बड़ी बैठक

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे पूरा कर इसकी DPR तैयार कर ली गई है। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के बीच हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नक्शा पास कराने के नियम बदले, आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल निर्माण पर पूरी तरह लगा बैन

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में रेलवे बुनियादी ढांचे के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि यह रेल कनेक्टिविटी राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को सामरिक दृष्टि से बेहद अहम बताते हुए इसके कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने की बात कही, ताकि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक हो सके।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार गैंगरेप केस: मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद, लगा भारी जुर्माना

इसके साथ ही बैठक में कर्णप्रयाग-बागेश्वर और किच्छा-खतीमा रेल लाइन परियोजनाओं पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ व कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करने और हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन को डबल करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई, जिसपर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पूरी गंभीरता से कार्य करने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड न्यूज: देवप्रयाग के टॉपर छात्रों से मिले मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, दिए सफलता के मंत्र