उत्तराखंड में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों को दिए ₹3000 करोड़ के नए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के तहत केंद्र पोषित योजनाओं, बाह्य सहायतित परियोजनाओं और नाबार्ड की समीक्षा बैठक करते हुए नियोजन और वित्त विभाग को सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर दो से तीन हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए CM धामी ने दी ₹289 करोड़ की भारी मंजूरी

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि नाबार्ड के तहत पशुपालन और फिशरीज जैसे आजीविका से जुड़े विभागों के बजट पर कोई सीलिंग न रखी जाए और ऐसी योजनाओं को ‘वाइब्रेंट विलेज’ क्षेत्रों में प्राथमिकता से लागू किया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो सकें।

इसके अलावा, प्रदेश में पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग को चारधाम यात्रा मार्गों सहित राज्य के सभी प्रमुख रास्तों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी लोकेशन गूगल मैप पर भी प्रदर्शित की जाएगी ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता, तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों से ईरान को मिली बड़ी राहत

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें मुख्य सचिव ने शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष का उपयोग करने तथा सिंचाई विभाग को बहुप्रतीक्षित सौंग और जमरानी बांध निर्माण कार्य की फाइनेंशियल टाइमलाइन जल्द से जल्द तैयार कर शासन को प्रस्तुत करने को कहा है।