उत्तराखंड रोपवे प्रोजेक्ट्स: मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम में रोपवे शामिल करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जागेश्वर धाम योजना में रोपवे को शामिल करने और प्राथमिकता तय करने हेतु उपसमिति गठित करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने ब्रिडकुल को रोपवे नियामक प्राधिकरण के रूप में मजबूत बनाने और इसके भूमिका-जिम्मेदारियों का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा। मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल सड़क समस्या को 3 दिन में हल करने तथा केदारनाथ रोपवे के लिए असुरक्षित स्थानों का चिन्हीकरण करने के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी का तीखा हमला, बोले- 'सार्वजनिक रूप से मांगें माफी'

जागेश्वर धाम में रोपवे

मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम विकास योजना में रोपवे प्रोजेक्ट को अनिवार्य रूप से शामिल करने के आदेश दिए, जिससे धाम की पहुंच आसान होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रोपवे प्राथमिकता उपसमिति

प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में सचिव पर्यटन, आवास, लोक निर्माण और नागरिक उड्डयन को उपसमिति में शामिल किया गया है, जो पूरे राज्य में रोपवे प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता तय करेगी।

ब्रिडकुल को नियामक प्राधिकरण

रोपवे परियोजनाओं के लिए ब्रिडकुल को मजबूत नियामक संस्थान बनाने हेतु इसके रोल-रिस्पॉन्सिबिलिटी का ड्राफ्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे परियोजनाएं सुचारू रूप से चलें।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक

मसूरी रोपवे समयसीमा

मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल के पास सड़क संबंधी समस्या को अगले 3 दिनों में निस्तारित करने और निर्धारित समयसीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।