कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया अखिलेश यादव का पुतला दहन

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सनातन के प्रहरी और उत्तराखंड के वासी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

यह भी पढ़ें -  जनता की तकलीफ हल्के में न लें अधिकारी, फौरन समाधान करने की करें पहल- सीएम धामी

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश के लोगों की मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के प्रति पसंद दिखाई दे रही है। इसी से बौखलाकर अखिलेश यादव ने इस तरह की टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी: नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा, पकड़े जाने पर अभिभावकों को होगी 3 साल की सजा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रतीकात्मक रूप से अखिलेश यादव के पुतले के साथ उनकी सोच का भी दहन किया है। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।