उत्तराखंड में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे NCC कैडेटों को उपनल देगा कोचिंग और सहयोग

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे नेशनल कैडेट कोर के कैडेटों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को घोषणा की है कि सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एनसीसी कैडेटों को अब उपनल के माध्यम से विशेष सहयोग, कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस फैसले से प्रदेश के उन हजारों युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा जो अनुशासन के साथ देश सेवा के लिए सैन्य बलों की तैयारियों में जुटे हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने यह आश्वासन सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के एनसीसी कैडेटों से मुलाकात के दौरान दिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत: बनबसा में गूंजा विकास का संकल्प, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्र हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और संस्कृति की रीढ़

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। अब उपनल के जरिए इन होनहार कैडेटों को प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ सेना भर्ती की तैयारी के लिए हरसंभव संसाधन और कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  18 राज्यों के व्यंजन का मजा लीजिए हस्तशिल्प का हुनर देखिए !

C-Certificate के लिए NCC महानिदेशक से फोन पर बात

कैडेटों के भविष्य को देखते हुए मंत्री जोशी ने अपने कैंप कार्यालय से ही तत्काल बड़ा कदम उठाया। उन्होंने एनसीसी के महानिदेशक से फोन पर सीधे बात की।

मंत्री ने डीजी से एनसीसी के ‘सी-सर्टिफिकेट’ से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि पात्र कैडेटों को सेना भर्ती के दौरान समय पर इसका पूरा लाभ मिल सके।

केंद्रीय विद्यालय बीरपुर के कैडेट्स के प्रदर्शन से प्रभावित हुए थे मंत्री

इस पूरी योजना की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई थी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने मंत्री गणेश जोशी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया था। कैडेटों के बेहतरीन अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर मंत्री ने उन्हें विशेष रूप से अपने कैंप कार्यालय आमंत्रित किया था। इस मौके पर मंत्री जोशी ने स्कूल को एक ग्रास कटर भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज पर मंडराया संकट: नहीं मिल रहे नए ड्राइवर, पुराने छोड़ रहे नौकरी