Uttarakhand Weather Update: CM धामी ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश, पर्यटकों से यात्रा टालने की अपील…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह आपदा प्रबंधन सचिव को राज्य भर में हाई अलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। मौसम के बिगड़ते रुख और संभावित प्राकृतिक खतरों के बीच शासन और प्रशासन को चौबीसों घंटे पूरी तरह मुस्तैद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की सियासत में ससुर-बहू आमने-सामने, हरक बोले- 'जो डर गए वो भाजपा में चले गए'...

मुख्यमंत्री ने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वोच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति या भूस्खलन जैसी घटना की सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान, 6 भट्टियां ध्वस्त; 30 हजार किलो से ज्यादा लहन नष्ट

मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्राओं से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक काम होने पर ही पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करें।

यह भी पढ़ें -  देहरादून डंपिंग साइट ₹40 के कूड़ा निस्तारण दावों की खुलेगी पोल, IIT रुड़की की रिपोर्ट तय करेगी जवाबदेही

आपदा प्रबंधन विभाग को राज्य के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है। स्थानीय जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में एम्बुलेंस, राहत सामग्री और बचाव उपकरणों को तैयार स्थिति में रखें ताकि आम जनता की सुरक्षा में कोई चूक न हो।