देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मुख्य संचालिका समेत 4 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का बड़ा पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मौके से इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाली महिला समेत कुल चार लोगों को दबोच लिया है।

एसपी सिटी शेखर सुयाल के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस इनपुट के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए मकान पर छापा मारा।

यह भी पढ़ें -  मंच पर महिला सम्मान, फोन पर भरपूर अपमान ? चकराता के कथित ऑडियो ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाई के खिलाफ खोला बीजेपी ने मोर्चा ….

छापेमारी के दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से धंधा संचालित करने वाली मुख्य महिला अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शेख अजीजल संस्कृति लोक कॉलोनी के ब्राह्मणवाला का रहने वाला है। वहीं, मुख्य आरोपी अजमीरा और रजनी उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र तथा अन्नू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की निवासी हैं।

यह भी पढ़ें -  'अंकिता से लेकर अंकित हत्याकांड तक, कई राज दफ़न है मेरे सीने में'- उर्मिला सनावर

इस उत्तराखंड क्राइम केस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पश्चिम बंगाल से युवतियों को बुलाकर देहरादून में यह अवैध नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी महिला अजमीरा ने मकान किराए पर लिया था और वह फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजती थी। इसके बाद ग्राहकों की पसंद के आधार पर बाहरी जनपदों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था।

यह भी पढ़ें -  कुंजापुरी मेला विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान: कहा- 'मैं खुद गायक मीका सिंह और दलेर मेहंदी से बातचीत करूंगा'

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से इस अवैध गतिविधि से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3,500 रुपये की नगदी बरामद की है। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि संस्कृति लोक कॉलोनी में चल रहे इस धंधे को लेकर स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

मोहल्ले के निवासियों ने पुलिस को बताया कि इस अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।