उत्तराखंड: 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में आज देहरादून में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों को विस्तृत जानकारी दी गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण आज 28 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की कि आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश भर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आधिकारिक रूप से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सूर्यकांत धस्माना ने क्यों कहा ये बेशर्मी भरा बयान है ! भाजपा के किस विधायक के बयान पर साधा निशाना

नाम जोड़ने की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत जो नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल करने से रह गए हैं, वे ईसीआई-नेट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या संबंधित क्षेत्र के BLO के माध्यम से फार्म-6 भरकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में रेड और ऑरेंज अलर्ट: मुख्य सचिव ने की हाई लेवल बैठक, 24×7 अलर्ट के दिए निर्देश

वहीं इस बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में भाजपा से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से राजेंद्र सिंह भंडारी और प्रशांत खंडूड़ी, बीएसपी से सत्यपाल और सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से अशोक सेमवाल तथा सीपीआई (एम) से अनंत आकाश शामिल रहे।