Uttarakhand News: सीमांत जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर, CM धामी ने कई परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चंपावत, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए विकास योजनाओं, धार्मिक पर्यटन और न्यायिक सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत करते हुए पहली किस्त की धनराशि भी जारी कर दी है।

चंपावत विधानसभा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु 4.38 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। योजना को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए पहली किस्त के तौर पर 2.63 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर लौटे उत्तराखंड के दो नन्हे जांबाज, CM धामी ने थपथपाई पीठ

उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए 95.71 लाख रुपये की कुल लागत स्वीकृत की गई है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 57.42 लाख रुपये का आवंटन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में कांग्रेस को झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, सरकार ने दिया जांच का आश्वासन

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल स्थित प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 59.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। सरकार ने इस ऐतिहासिक मंदिर के कायाकल्प के लिए पहली किस्त में 35.88 लाख रुपये जारी किए हैं।

न्यायिक परिसरों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उधमसिंह नगर के जिला न्यायालय मुख्यालय सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा और सितारगंज की बाह्य अदालतों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस सुरक्षा परियोजना के लिए सीएम ने 2.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बुजुर्ग शिक्षिका से 73.60 लाख की ठगी, 24 दिन रखा 'डिजिटल अरेस्ट'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गई इन वित्तीय स्वीकृतियों से प्रदेश के सीमांत जिलों में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अदालती परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था अधिक पुख्ता हो सकेगी।