Uttarakhand Politics: ससुर कांग्रेस में, बहू मीडिया डिबेट में रखेंगी BJP का पक्ष..

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने मीडिया संगठन का विस्तार करते हुए आठ नए प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति के बाद इन नए प्रवक्ताओं के नामों का आधिकारिक ऐलान किया। इस विस्तार के साथ ही भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रवक्ताओं की कुल टीम बढ़कर 18 सदस्यों की हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी इस नई सूची में सबसे चर्चित नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का है। भाजपा ने पहली बार अनुकृति गुसाईं को पार्टी का पक्ष मीडिया और जनता के सामने मजबूती से रखने के लिए प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें -  SIR पर विपक्ष को ऐतराज क्यों ? - CMधामी

भाजपा संगठन द्वारा घोषित किए गए आठ नए प्रवक्ताओं की सूची में पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व प्रवक्ता रवींद्र जुगरान और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का नाम प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा कुमाऊं के पूर्व सहमीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शादाब शम्स को भी दोबारा प्रवक्ता पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 75% से अधिक ई-चालान भरने में बरत रहे लापरवाही, गृह विभाग के निर्देश पर अब सीज होंगे वाहन

पार्टी ने मीडिया और युवा संगठन के अनुभवी चेहरों पर भी भरोसा जताया है। वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी, पूर्व पैनालिस्ट सत्यवीर चौहान और युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री मनोज जखमोला को नया प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। संगठन का मानना है कि इन अनुभवी चेहरों के आने से मीडिया डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा।

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा ससुर और बहू के अलग-अलग दलों में मोर्चेबंदी को लेकर है। एक तरफ जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत अपनी पार्टी के लिए मोर्चे पर डटे हुए हैं, वहीं उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्य प्रवक्ता के रूप में विपक्षी हमलों का जवाब देती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षक बर्खास्त, 8 महीने का ले चुके थे वेतन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी महासचिव कुंदन परिहार ने प्रेस नोट जारी कर सभी नए प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि 18 सदस्यों की यह नई प्रवक्ताओं की टीम संगठन की रीति-नीतियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।