पूर्व पत्नी के आरोपों पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, कहा-‘उमेश कुमार मेरे भाई, कोई भी नहीं करवा सकता झगड़ा’

ख़बर शेयर करें

रुड़की। खानपुर से विधायक उमेश शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को संबोधित करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की चल रही सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें कांग्रेस में जाने का कोई शौक नहीं है और वह जल्द ही जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विधायक ने यह भी दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव वह इसी पार्टी के टिकट पर लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: हरीश रावत ने छोड़े सभी पार्टी पद, हाईकमान को भेजा इस्तीफा, आज दिल्ली में होगी अहम बैठक

उमेश शर्मा ने जोर देकर कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस का दामन नहीं थामेंगे और कांग्रेस नेताओं के समर्थन में नारे लगाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें अपनी पार्टी में लाने के प्रयास कर रहे हैं और उनके विरोधी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करवा रहे हैं। पूर्व सीएम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के टिकट के मोहताज नहीं हैं और विधायक के टिकट पर निर्भर नहीं रहते।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में भारी भीड़ को लेकर प्रशासन सख्त,, जल्द बनेगा श्रद्धालुओं के लिए नया पंजीकरण पोर्टल

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुधवार को खानपुर विधायक उमेश शर्मा के नहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। उनकी पूर्व पत्नी की ओर से विधायक पर लगाए गए आरोपों के संबंध में जब शमी से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा उनके भाई हैं और कोई भी उनके परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता। शमी ने यह भी कहा कि जिसे चुनाव लड़ना है, वह लड़े, उन्हें इससे कोई ऐतराज नहीं है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: हरीश रावत बोले- "60 साल के राजनीतिक जीवन में पहली बार दे रहा हूं स्पष्टीकरण"

कुछ दिन पहले विधायक उमेश शर्मा ने एक बयान में कहा था कि मोहम्मद शमी जल्द रुड़की आएंगे और पूर्व पत्नी से जुड़े आरोपों पर खुद जवाब देंगे। बुधवार को रुड़की पहुंचकर शमी ने उमेश शर्मा के साथ अपने रिश्तों को लेकर स्थिति स्पष्ट की और उनके साथ कैंप कार्यालय में क्रिकेट भी खेला।