उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नया आयाम: 4 अक्टूबर से शुरू होगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल चैलेंज’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में शीतकालीन और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 14 से 20 अक्टूबर तक ‘अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल एमटीबी चैलेंज 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के दुर्गम पर्वतीय रास्तों पर 700 किलोमीटर लंबी साइकिल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिससे प्रदेश को वैश्विक स्तर पर साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचान मिलेगी।

देहरादून में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सात दिवसीय साइकिल रैली की रूपरेखा तैयार की गई। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, तकनीक और प्रबंधन के लिहाज से आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें -  BJP में सवर्ण आयोग के गठन की मांग तेज: पार्टी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने JP नड्डा से की मुलाकात

मुक्तेश्वर से मसूरी तक 700 किलोमीटर का दुर्गम सफर

यह साइकिल रेस आम समतल सड़कों तक सीमित न होकर पहाड़ों की कठिन और दुर्गम पगडंडियों से होकर गुजरेगी। यह रोमांचक सफर नैनीताल के मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी और टिहरी की खूबसूरत वादियों से गुजरते हुए मसूरी की पहाड़ियों में खत्म होगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के एलीट और लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलिस्ट भाग लेने पहुंच रहे हैं। कठिन मोड़ों और चुनौतीपूर्ण चढ़ाइयों से भरा यह ट्रैक साहसिक खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्थल पहुंचे मंत्री खजान दास, अमर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

एक सप्ताह में संयुक्त टीम करेगी रूट का निरीक्षण

साइकिल चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, GMVN, KMVN और तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे 700 किमी रूट का मुआयना करेगी और हर खतरनाक मोड़, चढ़ाई तथा ट्रैक की बारीकी से जांच करेगी।

यह भी पढ़ें -  धामी राज में अवैध मदरसों पर गिरी गाज: बाजपुर में बिना मान्यता के चल रहा मदरसा सील, विदेशी फंडिंग का खुलासा

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य में ‘बारहमासी पर्यटन’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से सर्दियों के मौसम में भी राज्य में पर्यटकों की चहल-पहल बनी रहेगी। समीक्षा बैठक में साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष विमल और ओंकार सिंह समेत पर्यटन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad