गजब है जिस जेल के नाम से जरायम की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले थर्राते हैं ..जिस जेल में खूंखार अपराधियों का चरित्र सुधार दिया जाता है. जहां जेलर तमाम तरह के मुजरिमो को नेकी सिखाता है उसी जेल के मास्टर को धमकी देने की हिमाकत हुई है।
जी हां यकीन मानिए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए लगातार धमकियां मिली हैं। नजायज हरकत बढते देख जेलर ने आलाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद जेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। वहीं शिकायत के बाद सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने जेल में बंद एक महिला कैदी के पति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस एक्सन मे आ गई है. धमकी भरे कॉल और व्हाट्सऐप संदेशों की जांच के साथ आरोपी की भूमिका की पड़ताल भी शुरू हो गई है। जेलर की माने तो कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी जा रही थी.

