हरक सिंह रावत ने जाहिर कर दी अपनी ख्वाहिश

ख़बर शेयर करें

इतना तो तय है कि उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को सुर्खियों में रहना आता है। चुनावी साल की ओर बढ़ते उत्तराखंड में आजकल सिर्फ सियासत की चर्चा है..दल कोई भी हो टिकट के समीकरण फिट बैठाए जा रहे हैं,नेताओ के दिल्ली से देहरादून तक चक्कर लग रहे हैं .

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: मात्र 1 ही घंटे में 30 सितंबर तक के सभी स्लॉट बुक, 15 सितंबर से दोबारा होगी शुरु

बहरहाल कई सियासी दलो का अनुभव ले चुके पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की ख्वाहिश अब की दफे देहरादून की सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की है। सेलाकुई में प्रेस से बात करते हुए रावत ने कहा अगर पार्टी ने उन्हें सहसपुर का टिकट थमाया तो वो बता देंगे चुनाव कैसे लड़ा जाता है। हरक सिंह ने कहा आज माहौल वो नहीं है जो तब था आज सियासी हवा का रुख बदला हुआ है। जनता बदलाव चाहती है और लोगों की सरकार के प्रति नाराजगी है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: मसूरी मालरोड पर पिक्चर पैलेस के पास पड़ीं गहरी दरारें, आधा फीट धंसी सड़क

चुनावी क्षेत्र बदलकर जीतने में माहिर डॉ हरक सिंह रावत ने कहा आज तक सेलाकुई की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पाई है. विकास के नाम पर सहसपुर को एक बदबूदार कूड़ा घर मिला है और कुछ नहीं । डॉ रावत ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस 45 का आंकड़ा पार करेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। बहरहाल होगा क्या ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा बहरहाल डॉ रावत ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है बाकि आलाकमान जाने और उसका काम

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: UPCL में बड़े बिजली बिल घोटाले का खुलासा, राज्य सूचना आयोग ने दिखाई सख्ती