अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप, लेडी सिंघम प्रेरणा बिष्ट का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के बाबा रेस्टोरेंट पर हुई बड़ी कार्रवाई…

ख़बर शेयर करें

देहरादून, राजधानी देहरादून में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग की लेडी सिंघम प्रेरणा बिष्ट ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। लगातार सख्त कार्रवाई के लिए चर्चित सहायक आबकारी आयुक्त (जनपदीय प्रवर्तन दल) प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में टीम ने जाखन स्थित बाबा रेस्टोरेंट में संचालित किए जा रहे फर्जी बार पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद की।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध शराब की बिक्री और परोसने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जनपदीय प्रवर्तन दल की टीम ने बाबा रेस्टोरेंट पर छापा मारा, जहां बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: 'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह' में CM धामी ने शिक्षकों-मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न ब्रांड की करीब 10 पेटी ब्रांडेड शराब और बीयर बरामद की। कार्रवाई के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: सरस्वती ताल और केदारताल के वैज्ञानिक सर्वे के लिए टीम रवाना, सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी

प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रहा है। बीते कुछ महीनों में उनकी टीम ने कई बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों, अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है। इसी वजह से आबकारी विभाग में उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी से मिले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, पेंशन और स्मारकों पर मिला बड़ा आश्वासन

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, गोविंद, हेमंत सहित जनपदीय प्रवर्तन दल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने या परोसने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।