Uttarakhand: ‘टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण’ में जुड़े 98 गांव, होमस्टे को मिलेगा बढ़ावा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने टिहरी झील के आसपास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय निवासियों को राहत देने के उद्देश्य से टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के 98 गांवों को पर्यटन विभाग के अंतर्गत शामिल कर लिया है।

शासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन सभी गांवों को अब ‘टिहरी विकास प्राधिकरण’ से हटाकर ‘टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण’ में जोड़ दिया गया है। इस फैसले के बाद अब इन 98 गांवों में आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नक्शे पर्यटन विकास प्राधिकरण से पास कराने होंगे।

आवास विभाग की तुलना में पर्यटन विकास प्राधिकरण के भवन निर्माण संबंधी मानक अधिक सरल और व्यावहारिक हैं। पुराने नियमों के तहत निर्माण के लिए सड़क की न्यूनतम चौड़ाई 30 फीट होना अनिवार्य था, और चौड़ाई कम होने पर सेट बैक छोड़ना पड़ता था। अब पर्यटन मानकों के अनुसार मात्र 15 फीट चौड़ी सड़क होने पर भी पहाड़ियों पर निर्माण कार्यों के नक्शे आसानी से स्वीकृत हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: ग्लेशियर झीलों के अध्ययन में बीरबल साहनी के विशेषज्ञ होंगे शामिल

भवनों की ऊंचाई और भू-उपयोग परिवर्तन के मामलों में भी पर्यटन प्राधिकरण के नियम काफी आसान रखे गए हैं। नियमों में दी गई इस ढील से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी जमीन पर आवासीय सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ होमस्टे, होटल और रिजॉर्ट संचालन में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें -  Udham Singh Nagar: मामूली विवाद पर 9 साल के मासूम ने 11 साल के दोस्त की छाती में घोंपा चाकू

पर्यटन प्राधिकरण में शामिल टिहरी गढ़वाल की कंडीसौड़ तहसील के बालमा, भल्डियाणा, छाम, चोपड़ा, डांग, धरवाल, डोबरा, डोबारी, जसपुर, जौलंगी, ज्यूदांसू, कमांड, खांड, कुनेर, कुट्ठा, मरोड़ा, पनेथ, पलास, रामगांव, रमोल, रतवाड़ी, रुडिया डांग, सरोट, तिवाड़, उप्पू तल्ला, डोबन और गोरण गांव हैं, जबकि प्रतापनगर तहसील से भैंगा, बित्यासौड़, चांटी, चौदार, गडोली, गोदडी, गवाड, जलवाल गांव, जणगी, कंगसाली, खांड, मोटणा, म्यूंडा, ओखला, पाचरी, रौलाकोट, सांदणा और तिमली चक को शामिल किया गया है।

वहीं जाखणीधार तहसील के अखोडी सैण, बड़कोट, भटकेडा, चाह गडोलिया, छोलगांव, मैराफ, मंथल, मठियाली, नंद गांव, पिपोला, स्वाडी, स्वाती, टिपरी, उण्डोली और उठड गांव तथा घनसाली तहसील के असेना, गौजियाणा, घौटि, मोलनो, माया पौखाल, ननुवा, पटागली, पिलखी, पिपोला और सारपुल गांव इस प्राधिकरण का हिस्सा बने हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather News: दून-टिहरी में ऑरेंज तो 8 जिलों में येलो अलर्ट, 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ तहसील के कई प्रमुख गांवों को भी इस प्राधिकरण से जोड़ा गया है, जिनमें धरासू, चिन्याली, नागणी, धनपुर, बडेथी, हितारा, तुल्याडा, नेरी, गैलाडी, भल्ड गांव, हडियाडी, कुमराडा, अनोल, बधाणगांव, मल्ली, बल्डोगी, बरोल, मणी और जसपुर गांव शामिल हैं, जहाँ ये सभी नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad