‘ड्रीम गर्ल’ को लुभाएगा देवभूमि का स्वाद: CM धामी ने दी ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की सौगात

ख़बर शेयर करें

सोमवार को दिल्ली के उत्तराखंड निवास में ‘वोकल फॉर लोकल’ की गूंज सुनाई दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने हेमा मालिनी को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का विशेष गिफ्ट हैंपर भेंट किया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Voter List 2026: 24.30 लाख मतदाताओं को जारी हुए नोटिस, 40% आवेदनों का हुआ निपटारा

जिसमे उत्तराखंड की पौष्टिक फसलों जैसे मंडुआ, झंगोरा, शुद्ध खुसुबूदार शहद और बुरांश का जूस, हर्बल टी और हस्तशिल्प उत्पाद शामिल थे। हेमा ने इस गिफ्ट हैंपर के लिए सीएम धामी का शुक्रिया अदा किया और हाउस ऑफ हिमालयाज’ की पैकेजिंग से लेकर क्वालिटी तक सबकी तारीफ की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के बुनियादी विकास और मंदिरों के कायाकल्प के लिए खुला बजट का खजाना, ₹86 करोड़ मंजूर

वहीं सीएम धामी ने हेमामालिनी को बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल विजन को साकार करता है। इसमे उत्तराखंड की बीस हजार से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी है। सीएम धामी ने उम्मीद जताई कि हेमा जी को दी गई उत्तराखंड की ये सौगात, हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद को और मशहूर करेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कौशल विकास योजना 2.0: महिलाओं को 33% आरक्षण, 26,696 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

हालांकि उत्तराखंड सरकार का अंब्रेला ब्रांड में 500 से ज्यादा ऑर्गेनिक और हैंडमेड प्रोडक्ट शामिल हैं जो दिल्ली, मुंबई और देहरादून एयरपोर्ट समेत ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। बहरहाल है तय है कि सीएम धामी की इस पहल के आने वाले वक्त में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।