टनकपुर में STF का बड़ा एक्शन: 25 लाख की 244 ग्राम MDMA बरामद, रुद्रपुर के 3 तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान सूबे में जारी है। चंपावत के टनकपुर में STF और टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में MDMA ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर टनकपुर कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: खटीमा में CM धामी का युवा संवाद, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

आरोपियों के पास से 244.06 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये है। गिरफ्तार तीनों तस्कर – इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों ही रुद्रपुर, उधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की है। STF अब इन तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस पूरे नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: पैदल टहलते हुए 'मिलन डेरी' पहुंचे CM धामी, आम लोगों के साथ ली चाय की चुस्की

हालांकि एसटीएफ की इस कार्रवाई से सीमांत इलाके में सक्रिय ड्रग्स माफिया में हड़कंप मच गया है।वहीं सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर नशे का सामान सूबे के भीतर दाखिल हो रहा है तो देवभूमि ड्रग्स फ्री कैसे हो पाएगी ? जरूरत है नशे के सौदागरों के तिलस्म को तोड़ने की ताकि ड्रग्स की खेप देवभूमि में दाखिल ही न हो सके।