…तो डेढ दिन का ही होगा, गैरसैंण विधानसभा सत्र !

ख़बर शेयर करें

देहरादून – उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में इस बार विधानसभा के सत्र का ऐलान किया गया है। विधानसभा का ये सत्र 27 अक्टूबर से शुरू होगा। लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे। पूरा प्रशासनिक अमला अपने ताम-झाम के साथ गैरसैंण पहुंचेगा।

सरकार के खास लोग उड़न खंटोले से गैरसैंण की उड़ान भरकर पहुंचेंगे तो आम अधिकारी और मुलाजिम सड़क मार्ग से हिचकोले खाते हुए गैरसैंण पहुंचेंगे । वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए सुरक्षा बल और पुलिस की टुकड़ियां भी गैरसैंण में दाखिल होंगी…सदन में सीएम के महकमे के सवालों का जवाब संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल देंगे इसका ऐलान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव के लिए BJP का सबसे बड़ा दांव, सभी 70 सीटों पर उतारे ट्रेंड 'विस्तारक'

बताया गया है कि 27 अक्टूबर मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा भवन में शुरू होने वाला उत्तराखंड विधानसभा सत्र 29 तारीख को खत्म हो जाएगा।हालांकि 29 तारीख गुरुवार तक सत्र चलेगा भी या नहीं ये कहना मुश्किल है। क्योंकि पिछले दिनो हुई बारिश ने गैरसैंण में ठंड को बढ़ा दिया है। जबकि रही सही कसर 29 तारीख को पड़ने वाले करवा चौथ के व्रत ने पूरी कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड NEET फर्जीवाड़ा: MBBS की 20 सीटें रद्द, हाईकोर्ट ने सभी फर्जी सर्टिफिकेट्स की जांच के दिए सख्त आदेश

ऐसे में माना जा रहा है कि गैरसैंण की शुद्ध हवा-पानी वाली ठंडी वादियों में 29 अक्टूबर तक विधानसभा सत्र मुश्किल ही चलेगा। अगर सत्र 29 से पहले 28 को ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया तो गैरसैंण में सत्र महज डेढ दिन का चलेगा उसमें कितने घंटे जनता के सवालों पर चर्चा होगी ? राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों से चुने गए कितने जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास का ड्राफ्ट सदन में रखेंगे उस पर चर्चा होगी और नीति बनेगी ये कहना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें -  "गोलू महाराज की कसम खाकर कहें…": पति गिरधारी लाल साहू का वायरल वीडियो, रेखा आर्य पर लगाए गंभीर आरोप

माना जा रहा है कि अगर किसी मुद्दे पर हंगामा न हुआ और सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो इन हालात मे गैरसैंण विधानसभा भवन में विधानसभा का सत्र महज कुछ घंटों का ही होगा। मतलब जनता के टैक्स के लाखों रुपए कुछ घंटों के लिए स्वाह हो जाएंगे ।