हरिद्वार में खाकी को मिली बड़ी कामयाबी, 5 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार – खाकी जब अपने उसूलों पर अमल करती है तो आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ लाती है। हालांकि जरायम की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को इस पर ऐतबार नहीं होता। वो गलतफहमी पाल लेते हैं कि पुलिस के हाथ उनके गिरेबान तक नहीं पहुंचेंगे। लेकिन जब कानून के लंबे हाथ उनके गिरेबान तक पहुंचते हैं तो वो छटपटाकर रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण में 2 दिवसीय सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होने अपनी गिरफ्तारी के पांच घंटे पहले ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्हें भी यकीन नहीं था कि पुलिस कुछ ही घंटों में उन्हें हथकडियों में जकड़ लेगी।

आरोपियों पर आरोप है कि इन्होने पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा इलाके में ज्वालापुर निवासी युवक और उसके दोस्त के साथ मार-पीट की और उनके मोबाइल फोन के साथ पहने हुए सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। खबर मिलते ही पथरी पुलिस चौकस हुई और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड NEET फर्जीवाड़ा: MBBS की 20 सीटें रद्द, हाईकोर्ट ने सभी फर्जी सर्टिफिकेट्स की जांच के दिए सख्त आदेश

लूट की वारदात को अंजाम दिए अभी पांच घंटे बीते थे कि पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को शिकंजे में ले लिया। इनसे पुलिस ने लूटा गया हर सामान बरामद किया। वहीं लूट मे इस्तमाल की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लिया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी ताकि समाज में खौंफ पैदा करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके।