SIR पारदर्शिता से हो रही है, इसलिए कांग्रेस परेशान-CM धामी

ख़बर शेयर करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेशक विपक्ष लामबंद हो , कांग्रेस सड़क पर उतरकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल बैठी हो. सीजेपी और कांग्रेस इस्तीफे पर अड़ी हों, लेकिन इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे बेवजह का मसला करार देते हैं।

यह भी पढ़ें -  CM धामी का पंजाब का एक दिवसीय दौरा: होशियारपुर में 3 बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

सीएम धामी ने इस मसले को लेकर विपक्ष (कांग्रेस) पर जोरदार हमला बोला है। हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक कहा,विपक्ष इसे बिना वजह तूल दे रहे हैं, जबकि उन्हें इसकी निर्धारित प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए। ‘

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 350 MW बिजली की भारी कमी, 26 सितंबर तक झेलनी होगी अघोषित कटौती

सचिवालय की कार्यप्रणाली का उदाहरण देते हुए सीएम धामी ने कहा कि किसी भी सरकारी फाइल पर सेक्शन अधिकारी से लेकर अनुसचिव, सचिव और मुख्य सचिव तक अलग-अलग स्तरों पर अलग-अलग राय दर्ज होती है। वहीं सीएम धामी ने कहा कांग्रेस इसलिए परेशान है कि SIR का काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है।