Uttarakhand में 16 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,धामी बोले-‘घर-घर पहुंचाएं PM मोदी के कार्य’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी आगामी 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के देश सेवा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए सभी को मिलकर सेवा कार्य आगे बढ़ाने हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि आगामी 7 अक्टूबर को पीएम मोदी का बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री देश सेवा का सफर 25वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा, जिनके हर निर्णय में देशहित सर्वोपरि रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 200 से अधिक मदरसों ने नहीं ली मान्यता, लटकी सीलिंग की तलवार

राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर से सेवा अभियान शुरू होगा, जबकि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत 16 सितंबर को सीएम धामी के जन्मदिन से की जाएगी। क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि पीएम मोदी ने साबित किया है कि सत्ता शक्ति का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है, वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान में उत्तराखंड के अव्वल रहने का भरोसा जताया।

इस अभियान के तहत प्रदेशभर में कुल 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज जैसे रचनात्मक कार्यक्रम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पीने का पानी बना खतरा: पहाड़ों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया तो शहरों में घुला खतरनाक TDS

कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण भी सुना। सीएम ने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिससे सामान्य लोगों के असाधारण प्रयासों को पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: रिजर्व फॉरेस्ट स्थित शराब की दुकान पर NGT सख्त, सरकार को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सशक्त और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, मोहन बिष्ट और महंत दिलीप रावत सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad