हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज, लगा शुद्धिकरण को जातिगत रंग देने का आरोप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर छिड़ी सियासी जंग में पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। रविवार को कोतवाली हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर राहुल गांधी पर शुद्धिकरण के अर्थ को जानबूझकर जातिगत रंग देने और इसे छुआछूत से जोड़ने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के विकास पर फिदा हुए हरियाणा के युवा: सीएम धामी से मिलकर साझा किए दौरे के अनुभव, बने 'डिजिटल ब्रांड एंबेसडर'

यह कार्रवाई जवाहर नगर निवासी और श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की शिकायत पर हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 8 अगस्त को कांग्रेस की रैली के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा और आपत्तिजनक सामग्रियां मिली थीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 75% से अधिक ई-चालान भरने में बरत रहे लापरवाही, गृह विभाग के निर्देश पर अब सीज होंगे वाहन

तहरीर के मुताबिक 11 अगस्त को अनुसूचित जाति से आने वाले अमित कुमार ने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मैदान की सफाई की और हवन-पूजन किया। आरोप है कि राहुल गांधी ने इस धार्मिक अनुष्ठान को छुआछूत और जातिगत शुद्धिकरण से जोड़कर प्रचारित किया, जिससे उनकी और समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

यह भी पढ़ें -  SIR पर विपक्ष को ऐतराज क्यों ? - CMधामी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रामलीला मैदान विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।