देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहिसाब बढ़ते आवारा कुत्तों से मिलेगी राहत, शुरू होगा टीकाकरण अभियान

ख़बर शेयर करें

राहगीरों को जख्मी करते कटखने कुत्ते या सड़क हादसों की वजह बन रहे आवारा कुत्ते सिर्फ शहर बाजार की तकलीफ नहीं ये गांव, देहात की गलियों में भी परेशानी का सबब बन गए हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फरमान के बाद नगर निकाय तो आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर रोक लगाने पर काम कर रही है लेकिन गांव पंचायत की सड़कों पर अब भी आवारा कुत्तो की आबादी बेहिसाब बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में MDDA का बड़ा एक्शन: सहसपुर और मसूरी में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

ऐसे में देहरादून जिला पंचायत की बैठक में आवारा कुत्तों से हो रही परेशानी पर चर्चा के बाद कार्ययोजना बनाने की सहमति बनी है। तय है कि अगर अधिकारियों ने पंचो की बात को गंभीरता से लिया तो मुमकिन है कि, आने वाले वक्त में गांव चौपालों में आवारा कुत्तों की तादाद में कमी देखने को मिले। देहरादून जिला पंचायत से इसके लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

उम्मीद कि योजना जल्द बनेगी और गांवों को भी आवारा कुत्तों से राहत मिलेगी। गांवों में भी आवारा कुत्तों का टीकाकरण होगा और उनकी बेहिसाब बढ़ती आबादी पर अंकुश लगेगा। बस देखना ये है कि सरकारी मुलाजिम गांवों को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्योंकि कहा गया है देश के विकास का रास्ता गांवों की गलियों से होकर गुजरता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  CM धामी के विजन को बंशीधर तिवारी ने दी रफ्तार, हरियाली के साथ अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
Ad Ad Ad