“मैं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी आभार व्यक्त करता हूं”-सौरभ बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

सूबे के कौशल विकास, पशुपालन और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का जलवा यूं तो पूरे उत्तराखंड में ही है। लेकिन अपने क्षेत्र सितारगंज में सौरभ काफी लोकप्रिय हैं। युवाओं के भैया सौरभ के बारे में उनके चुनावी क्षेत्र में युवाओं का एक डॉयलॉग है, सितारगंज के गौरव, भैया सौरभ इससे पता चल जाता है कि सौरभ बहुगुणा की सितारगंज में कितनी पकड़ है।

सितारगंज के विधायक सौरभ का फेसबुक पेज खोलिए तो आपको पता चल जाएगा कि सौरभ बहुगुणा को भैया सौरभ क्यों कहा जाता है। आपको उनके फेसबुक पर न केवल दिलको छू जाने वाली तस्वीरें शेयर मिलेंगी बल्कि हर वो जानकारी भी शेयर मिलेगी जो उनकी सरकार ने सितारगंज की जनता के हित में की हैं या उनके मंत्रालय से जुड़ी हुई है और प्रदेश की जनता के हित में हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में MDDA का बड़ा एक्शन: सहसपुर और मसूरी में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

चाहे कौशल विकास के जरिए नौजवानों के लिए चलाया जा रहा विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्र्म हो या फिर टाटा कंपनी में ITI कर चुके नौजवानों के लिए इंटर्नशिप की सूचना या फिर किसी के सुख-दुख में शामिल होना। या फिर क्षेत्र के विकास के लिए बनी कोई कार्ययोजना सूबे के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हर वो जानकारी सोशल मीडिया में शेयर करते हैं जो करनी चाहिए।

गुरूवार को उन्होने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें दो सड़कों के पुनर्निर्माण की जानकारी साझा की है और सितारगंज को विकास का तोहफा देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रिया अदा किया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री और सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने पोस्ट में जो लिखा है आप भी पढिए !

यह भी पढ़ें -  मेरठ से ऋषिकेश तक चलेगी हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन, CM धामी के प्रयास लाए रंग

मेरे प्यारे सितारगंज परिवार के भाई-बहनों, आप सभी के साथ एक और अच्छी खबर साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमारे क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए शासन स्तर से ₹1.78 करोड़ की लागत से दो प्रमुख मार्गों के पुनर्निर्माण कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई।

इस महत्वपूर्ण फैसले के तहत कुल 7 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिसमें ग्राम गुरुग्राम में मनीमोहन जी के घर से सुशील मण्डल जी के घर तक एवं बसगर मुख्य मार्ग से सुन्दर नगर होते हुए नाले की ओर सड़क का पुनर्निर्माण शामिल है। इसके साथ ही ग्राम रंजीतनगर से सुरेन्द्रनगर में तारकनाथ मन्दिर होते हुए मुख्य मार्ग तक की सड़क का भी पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में 'पंजीकरण कराने के बाद ही आएं श्रद्धालु', मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने जारी किए सख्त निर्देश

इन सड़कों के सुधरने से हमारे इन गांवों के लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा और रोज़मर्रा की आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिलेगी। हमारा प्रयास हमेशा से हर गांव और हर घर तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना रहा है और इस बड़ी सौगात के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी आभार व्यक्त करता हूं। विकास का यह पहिया ऐसे ही निरंतर चलता रहेगा। जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad