Dehradun पहुंचे राहुल गांधी, 2.5 लाख छात्रों के लिए पंडाल में सिर्फ खड़े रहने की व्यवस्था

ख़बर शेयर करें

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं, जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे यहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सीधे मंच से छात्रों को संबोधित करेंगे। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिहाज से पंडाल में एक विशेष स्टेज तैयार किया गया है, जिस पर सिर्फ राहुल गांधी ही मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है, लेकिन ग्राउंड छोटा होने और छात्रों की भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों ने बड़ा फैसला लिया है। पंडाल के भीतर कुर्सियां नहीं लगाई गई हैं और छात्रों के लिए केवल स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए राहुल गांधी दून पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक रणनीतिक बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर SC सख्त, सरकार को 6 हफ्ते में जमीन सौंपने का अल्टीमेटम

मैदान की व्यवस्था और भीड़ को संभालने का जिम्मा कांग्रेस सेवादल को सौंपा गया है। सेवादल के वालंटियर्स को विशेष रूप से छात्रों की मदद के लिए तैनात किया गया है ताकि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा, उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पंडाल परिसर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल और बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: कनाडाई NRI से 3.51 करोड़ की ठगी, पूरे परिवार पर केस

प्रवेश नियमों को लेकर महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी से संवाद के लिए छात्रों में भारी जिज्ञासा है, जिसके चलते 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा कारणों से पंडाल में केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने पहले से पंजीकरण कराया है।

यह भी पढ़ें -  Badrinath चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज में दिखे कई और चेहरे, पुलिस ने जब्त किया NVR

जो छात्र पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए मौके पर ही हेल्प डेस्क बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके छात्र मौके पर ही अपना पंजीकरण कराकर एंट्री पास हासिल कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad