Uttarakhand News: मांग और आपूर्ति पर रहेगी CM धामी की पैनी नजर, मुनाफाखोरों पर कसेगा शिकंजा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जरूरी सामानों की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित दरों पर राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जमाखोरी, मुनाफाखोरी और कृत्रिम रूप से दाम बढ़ाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

देहरादून में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सीएम धामी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके रेट्स की नियमित चेकिंग करने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी सूरत में कृत्रिम किल्लत पैदा कर आम जनता से ज्यादा दाम वसूलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से जाते हुए मानसून में, फिर बरस सकते हैं बादल

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाजार में मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। इसके साथ ही सभी जिलों में प्रशासनिक टीमों को बाजारों का औचक निरीक्षण करने और व्यापारियों के स्टॉक की सघन जांच करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  नमो क्रिकेट लीग: बल्ला ले मैदान पर उतरे सीएम धामी, युवाओं को दिया 'नशे को ना, खेल को हां' का संदेश

सीएम धामी ने कहा कि जरूरी चीजों के दामों में बेवजह की बढ़ोतरी का सीधा असर आम नागरिक के घरेलू बजट पर पड़ता है। राज्य सरकार हर हाल में जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए मूल्य नियंत्रण से जुड़ी पूरी व्यवस्था पारदर्शी और असरदार होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  सितारगंज एक फूल की माला हैं !इसे हमने सजाकर और बचाकर रखना है- सौरभ बहुगुणा

प्रशासनिक तालमेल पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर बाजार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिलती है, तो दोषी के खिलाफ बिना देरी के तुरंत एक्शन लिया जाए।