Uttarakhand: CM धामी ने खटीमा में ‘नगर वन ऑक्सीजन पार्क’ का किया लोकार्पण, कीं कई बड़ी घोषणाएं

ख़बर शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में नवनिर्मित ‘नगर वन ऑक्सीजन पार्क’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क परिसर का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खटीमा को बड़ी सौगात देते हुए ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, स्टेडियम, सर्किट हाउस, वेंडिंग जोन के निर्माण और रेंजर कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

खटीमा के सामरिक और पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदि कैलाश, पंचाचूली और व्यास वैली की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए खटीमा में एक अत्याधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को तेजी से मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  दावा हजारों का, मैदान में खाली कुर्सियां! कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल.....?
May be an image of one or more people, temple and wedding

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर वन ऑक्सीजन पार्क बनने से खटीमा वासियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्क को सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सीएम ने पार्क परिसर में विशेष ‘पिंक शौचालय’ बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: चारधाम यात्रा हेली सेवा से लेकर मंदिरों के कायाकल्प तक, CM धामी ने खोली वित्तीय तिजोरी

जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौतियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोलॉजी और इकोनॉमी एक-दूसरे के पूरक हैं। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलन बनाते हुए आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

No photo description available.

लोकार्पण समारोह में मौजूद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने खटीमा को ग्रीन पार्क की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन: 17 सील, 452 की जांच, 30 सितंबर तक अंतिम मौका

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, वन संरक्षक नीतिशमणि त्रिपाठी और डीएफओ दीपक सिंह सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।