अवैध शराब कारोबारियों पर कहर बनकर टूटीं प्रेरणा बिष्ट, दो ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। खास बात यह है कि जनपदीय प्रवर्तन टीम देहरादून की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए जा रहे लगातार अभियानों ने शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। एक के बाद एक हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि यदि इरादे मजबूत हों और कार्रवाई में निरंतरता हो तो अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के तहत सबसे पहले मानसी पुलिया क्षेत्र में स्थित पंकज जोशी की दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से शराब बरामद की गई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए नकरोंदा स्थित मुकेश पवार के होम स्टे एवं रेस्टोरेंट पर दबिश दी। यहां की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। दोनों स्थानों से अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  "विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड"-CM पुष्कर सिंह धामी

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  दून वकील हत्याकांड में पिस्टल सप्लाई करने वाला ₹15 हजार का इनामी बदमाश दो साथियों संग गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों से प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में लगातार चल रहे अभियान आबकारी विभाग की सक्रियता को दर्शा रहे हैं। विभाग की सख्ती का असर यह है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग का कहना है कि जनहित और राजस्व हितों को प्रभावित करने वाले ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  मरीजों को कतारों में खड़ा रखने पर भड़का प्रशासन; दून समेत 4 बड़े मेडिकल कॉलेजों को कड़ा नोटिस

प्रेरणा बिष्ट की अगुवाई में हो रही लगातार कार्रवाई यह संदेश भी दे रही है कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आबकारी विभाग की यह मुहिम आने वाले दिनों में और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad