“श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता”-CM धामी

ख़बर शेयर करें

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और संस्कृति का प्रतीक तो हैं ही साथ-साथ अर्थव्यवस्था का आधार भी हैं। ऐसे में तीर्थाटन पर आए हर तीर्थयात्री की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये मानना है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर के बागवाला में तैयार हुए 1872 EWS फ्लैट,आधी कीमत पर मिलेगा गरीबों को अपना आशियाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार लगातार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्था के पुख्ता इंतजामो में जुटी है। चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बुनियादी सहूलियत बढ़ाने का काम लगातार किया जा रहा है ताकि तीर्थयात्रियों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। विभागों को सतर्क रहने और यात्रा मार्ग पर जरूरी इंतजामो को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं ।