पौड़ी में पुलिस ने खंगाली दुकाने, 5 दुकानो में मिला प्रतिबंधित समान आरोपियों के कटे चालन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुटखा-तंबाकू पर बंदिश लगा रखी है। बैन किए हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है ऐसे में अभी खाने वाले और बेचने वाले दोनो ही बेचैन हैं। पुलिस धड़ाधड़ छापे मार रही है। प्रभावी रोकथाम के लिए पौड़ी में कोतवाली पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। ताकि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री भंडारण और वितरण की जमीनी हकीकत पता चल सके।

यह भी पढ़ें -  कल चंपावत में रहेंगे CM धामी, जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात

इसके लिए पौड़ी पुलिस ने जहां दुकानो की तलाशी ली वहीं दुकानदारों को प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करने और वैधानिक प्रावधानों का पालन करने के लिए जागरूक किया । अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने क्षेत्र में जांच -पड़ताल करते हुए पांच चालान किए ।

यह भी पढ़ें -  ...तो डेढ दिन का ही होगा, गैरसैंण विधानसभा सत्र !

वहीं पौड़ी पुलिस ने सभी व्यापारियों और आम लोगों से नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने कहा जागरूक बनें और जनस्वास्थ्य की रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में त्योहारों को लेकर अलर्ट: SSP प्रमेंद्र डोबाल की सख्त चेतावनी, ड्यूटी में लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी