रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार8 तमंचे बरामद

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): -यूपी के बदमाश उत्तराखंड में दाखिल होने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। बीती रात उधमसिंहनगर के दिनेशपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ हो गई।

SOG रुद्रपुर और दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश के चलते पुलिस पर फायर झोकने की हिमाकत कर दी..ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर दाग दिया जो सीधे एक बदमाश के पांव में लगा..ऐसे में दोनो कम उम्र के बदमाश डर गए । लिहाजा पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर दो बदमाश बाइक से महतोष-मकरंदपुर मार्ग होते हुए दिनेशपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर SOG और दिनेशपुर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ धाम से इंडिया गेट तक दौड़ेगा हिमालय संरक्षण का संदेश

रात करीब 2:00 बजे बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक गिराकर गन्ने के खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। साथी को घायल और पुलिस को सामने देख दोनों बदमाश घबरा गए और पुलिस ने मौके पर ही दोनो को दबोच लिया।
पुलिस ने इनके पास से -07 अवैध देशी तमंचे .315 बोर01 अवैध देशी तमंचा .32 बोर08 जिंदा कारतूस .315 बोर04 खोखा कारतूस01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी बंटी कोली के संपर्क में थे। बंटी कोली पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर जेल में बंद है। ये तमंचे बदायूं के बिसौली निवासी महावीर से 5 हजार में खरीदकर 8 हजार में बेचने की योजना थी।पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना दिनेशपुर में संबन्धित धाराओं में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बेस कैंप के लिए मुनस्यारी से रवाना हुआ 14 सदस्यीय दल, 5400 मीटर की ऊंचाई तक करेंगे ट्रैकिंग

गिरफ्तार दोनो आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं। आरोपी:मनोज कुमार (22 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र कुमार, ग्राम चंदायन, बिलासपुर, रामपुर, और अनमोल यादव (20 वर्ष) पुत्र सुंदर पाल, ग्राम चंदायन, बिलासपुर, रामपुर उत्तरप्रदेश के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -  CBI अधिकारियों से की अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुलाकात, गढ़वाल सांसद अनिल बलोनी रहे मौजूद

अजय गणपति, एसएसपी उधम सिंह नगर