तुंगनाथ धाम से इंडिया गेट तक दौड़ेगा हिमालय संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग: हिमालय और बुग्यालों के संरक्षण के लिए तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम से एक अनोखा जन-जागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है। तृतीय केदार श्री तुंगनाथ महादेव तपोभूमि न्यास ने ‘तुंगनाथ-मैराथन’ का ऐलान किया है।न्यास के वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने बताया कि वर्ष 1730 में राजस्थान के जोधपुर स्थित खेजड़ली में वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली शहीद अमृता देवी और 363 अमर बलिदानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार8 तमंचे बरामद

अभियान का मकसद हिमालय, बुग्यालों और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।कार्यक्रम के मुताबिक 31 अक्टूबर 2026 को तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम से रामपुर तिराहा शहीद स्थल, मुजफ्फरनगर तक दोपहिया वाहनों से जागरूकता मशाल यात्रा निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा CBT परीक्षा केंद्र: UKSSSC और कर्मचारी चयन आयोग के युवाओं को मिलेगी बड़ी राहत

जबकि1 नवंबर 2026 को रामपुर तिराहा शहीद स्थल से इंडिया गेट, नई दिल्ली तक पर्यावरण और हिमालय संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैराथन के माध्यम से रिले दौड़ पूरी की जाएगी। कोशिश अच्छी है उम्मीद है नई पीढ़ी तक संदेश पहुंचेगा और आने वाले वक्त में हिमालय और उसके बुग्याल महफूज रहेंगे।