CM धामी ने दी महानवमी की शुभकामनाएं,19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश,बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर,

ख़बर शेयर करें

देहरादून:- शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ धाम से इंडिया गेट तक दौड़ेगा हिमालय संरक्षण का संदेश

आदेश के मुताबिक कल पूरे प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति और परंपराओं में सर्वोच्च पूजनीय स्थान रखती है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, अगाध आस्था और भक्ति का प्रतीक है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के शहरी निकायों को बड़ा तोहफा, CM धामी ने जारी किए 328 करोड़ रुपये

वहीं।सीएम ने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।