देहरादून/चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 18 अक्टूबर को अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है।मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
जिसके मुताबिक दोपहर 12:00 बजे सीएम धामी सर्किट हाउस चंपावत में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं दोपहर 1बजकर:05 मिनट पर सीएम धामी चंपावत के नवनिर्मित नागार्जुन पार्क का लोकार्पण करेंगे।
जबकि पौने दो बजे बजे का वक्त जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता के लिए मुकर्रर किया गया है। मुलाकात स्थानीय बस अड्डे के करीब बने एक होटल में होगी।वहीं शाम 4:10 बजे सीएम का काफिला बनबसा पहुंचेगा। यहां पाटनी तिराहा पर ‘रन फॉर नशा मुक्ति’ अभियान और CSR के तहत टाटा योद्धा वाहनों को फ्लैग ऑफ करेंगे। साथ ही नव स्थापित हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण और सुंदरकांड पाठ में भी प्रतिभाग करेंगे।
वहीं शाम 4:50 बजे मिनी स्टेडियम बनबसा में बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे और खिलाड़ियों को पुरस्कार व किट वितरित करेंगे।कुल मिलाकर सीएम का ये दौरा विकास, संस्कृति और युवा शक्ति के संगम वाला होने जा रहा है।

